Individual’s Body Recovered : झाडिय़ों से व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद

Individual's Body Recovered :

राजकीय स्कूल के पीछे झाडिय़ों से एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद Individual’s Body Recovered

Individual’s Body Recovered Jind :  गांव लोहचब स्थित राजकीय स्कूल के पीछे झाडिय़ों से एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। शव की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शव लगभग 15 दिन पुराना है। मृतक ने चैकदार शर्ट तथा काली पेंट पहनी हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों को बुला कर शिनाख्त करवाने की कोशिश भी कि लेकिन शिनाख्त नही हो पाई। मृतक के हाथ, पांव तथा चेहरे व अन्य कुछ हिस्सों को कुत्तों द्वारा खाया भी गया है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम होने के बाद हो पाएगा। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह गला सड़ा हुआ है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Also Read :Breaking Delhi Traffic Alert 2026: मंगोलपुरी आरयूबी पर 7 दिन गंभीर ट्रैफिक समस्या, राहत हेतु विशेष वैकल्पिक मार्ग जारी

Also Read :Rape Of A Minor दादा ने नाबालिग पौती से किया दुष्कर्म

Also Read : Laborer’s Death अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp