दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई Bikes Accident 2026
Bikes Accident 2026 : बीती देर रात नेशनल हाईवे पर रायपुर रोडान के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल करनाल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा के लडक़े सरभू ने बताया कि तरावड़ी के दयानगर निवासी लगभग 18 वर्षीय संजीव रात लगभग साढ़े दस बजे अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहा था और उसके साथ उसका एक अन्य साथी भी बाइक पर सवार था। जब वह रायपुर रोडान पुल के पास पहुंचा तो सामने से दूसरी ओर से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर भी दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सडक़ पर गिर गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका ईलाज कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :City Council Strike नगर परिषद कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारियों की हडताल जारी
Also Read : School Bus : समय अवधि पूरी होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रही स्कूल बसें, किया इम्पाउंड