पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर कुछ अन्य पर दर्ज किया मामला Firing in land dispute
Firing in land dispute : गांव दुड़ाना में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई। हालांकि इस फायरिंग में गोली किसी को नही लगी। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अलेवा थाना पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर चार लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दुड़ाना निवासी होशियार सिंह ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा तथा बेटी विदेश में रहते है। उसने कुछ साल पहले परिवार के ही मलकीयत तथा बलजीत से जमीन खरीदी था। सोमवारशाम बलजीत कुछ बदमाशों को लेकर खेत में पहुंचा और कब्जा करने की नियत से मेड काटने लगा। उसी दौरान उसका भाई कुलदीप भी आ गया और मेड काटने का विरोध किया। जिसको लेकर कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। उसी दौरान बलजीत के साथ आए गांव के ही कर्ण ने अपने पास मौजूद असलहा से फायर कर दिया। वे दोनों भाई जमीन पर लेट गए और गोली लगने से बाल-बाल बच गए। जिस पर उसके भाई कुलदीप ने जान बचाने के लिए बंदूक से हवाई फायर किए। मारपीट में दोनों भाइयों को चोटें भी आई। गोली चलने की सूचना पाकर ग्रामीण तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसे देख कर आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पुलिस ने होशियार सिंह की शिकायत पर बलजीत, कर्ण, हर्षदीप, गुरलाल के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम, मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read :Accused Of Poisoning जहर से महिला बेसुध, पति समेत तीन पर मामला दर्ज
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Delhi Police’s big action in 2026 नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Also Read :Cyber Fraud साइबर ठगों ने रिश्तेदार बन दो लोगों को लगाया छह लाख का चूना
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

