अब श्रमिकों को काम की तलाश में रोजाना लेबर चौक पर खड़ा रहने की आवश्यकता नहीं, मोबाइल पर मिलेगा काम: प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई सहित सभी श्रमिकों को जोड़ेगा “श्रममित्र” प्लेटफॉर्म : अनिल विज Shrammitra App

Fraud MNREGA Works

चण्डीगढ़।  Shrammitra App हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्रमिकों और नियोक्ताओं को आधुनिक डिजिटल सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा “श्रममित्र” नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है, जिसकी लॉन्चिंग अति शीघ्र की जाएगी। यह एप्लिकेशन पारंपरिक “लेबर चौक” व्यवस्था को एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म में परिवर्तित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

अब श्रमिकों को काम की तलाश में रोजाना लेबर चौक पर खड़ा रहने की आवश्यकता नहीं Shrammitra App

Shrammitra App
Shrammitra App

Shrammitra App श्रम मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब श्रमिकों को काम की तलाश में रोजाना लेबर चौक पर खड़ा रहने की आवश्यकता नहीं होगी। “श्रममित्र” ऐप के माध्यम से श्रमिक अपने घर बैठे ही मोबाइल फोन पर अपनी योग्यता, अनुभव और कुशलता के अनुसार रोजगार के अवसर देख सकेंगे और नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, नियोक्ता भी अपनी कार्य आवश्यकताओं के अनुसार सत्यापित श्रमिकों को आसानी और तेजी से खोज सकेंगे।

Shrammitra App उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भवन निर्माण श्रमिक, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई, वेल्डर, पेंटर तथा अन्य कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। श्रमिक अपने कार्य अनुभव और कौशल की जानकारी भी इस ऐप पर साझा कर सकेंगे, जिससे नियोक्ताओं को उपयुक्त श्रमिकों की तलाश में सुविधा होगी।

Shrammitra App विज ने कहा कि “श्रममित्र” ऐप का मुख्य उद्देश्य असंगठित श्रम बाजार को डिजिटल रूप देना और उसे व्यवस्थित करना है। इसके माध्यम से श्रमिकों और नियोक्ताओं को वास्तविक समय में जोड़ा जाएगा, बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी तथा सुरक्षित और सत्यापित भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही श्रमिकों को सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कौशल विकास से संबंधित सुविधाओं तक भी सीधी पहुंच उपलब्ध होगी।

Shrammitra App Install Now: Click Here

 

Also Read: बाहरी युवाओं को रोजगार दे रहा HPSC, 20 मई को पंचकुला में सभी लामबंद होकर उठाए आवाज : दिग्विजय चौटाला JJP Digvijay Chautala

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp