Flood Situation: उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा फिर से शुरु कर दी गई है। खराब मौसम के चलते यात्रा को 1 से 5 सितंबर तक के लिए रोक दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्यों में लगातार बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण नदियों के उफान के चलते आई बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं।
यमुना नदी खतरे के निशान पर Flood Situation
राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी यमुना नदी खतरे के निशान पर ही बह रही है। मॉनेस्ट्री मार्केट, यमुना बाजार, निगम बोध घाट, मयूर विहार और कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर में 5 फीट तक पानी भर गया था। दिल्ली की ही तरह उत्तर प्रदेश के मथुरा में 20 से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल की बाउंड्री तक पहुंच गया है। इसके पीछे बना पार्क पूरी तरह डूब चुका है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश से शहर की 50 से ज्यादा सड़कों पर 4 फीट तक पानी भर गया, जिससे कई वाहन डूब गए।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग और सिंथन रोड बंद Flood Situation
पंजाब के सभी 23 जिलों के 1900 गांवों में बाढ़ से 3.84 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.72 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट नहीं है, जिससे राहत की उम्मीद है। वहीं जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग और सिंथन रोड बंद हैं। करीब 3700 वाहन फंसे हुए हैं। श्रीनगर और बडगाम में पानी भर गया है। वहीं, माता वैष्णो देवी की यात्रा 11 दिन से बंद है। गुजरात के सूरत और वडोदरा जिलों में भारी बारिश से नर्मदा और किम नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बहाल Flood Situation
लगातार खराब मौसम के चलते 1 से 5 सितंबर तक रोकी गई चारधाम यात्रा शनिवार से दोबारा शुरू हो गई है। सरकार ने यात्रियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी फिर से शुरू कर दी है।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

