नई दिल्ली: Water Conservation Skills 2026 विद्यार्थियों में जल संरक्षण और जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली जल बोर्ड ने विशेष विद्यालय जागरूकता शिक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की है। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल के तहत विद्यार्थियों को जल एवं सीवेज शोधन संयंत्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें जल शुद्धिकरण और सीवेज उपचार की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड, मॉडर्न स्कूल वसंत विहार, सरस्वती विद्यालय दरियागंज और न्यू एरा पब्लिक स्कूल मायापुरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 220 विद्यार्थी, 16 शिक्षक और मॉडर्न स्कूल वसंत विहार की प्रधानाचार्या उपस्थित रहीं। 8 मई से 15 मई के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को सोनिया विहार, भागीरथी और हैदरपुर जल शोधन संयंत्रों के साथ ओखला स्थित 124 एमजीडी सीवेज शोधन संयंत्र का भ्रमण कराया गया।
विद्यार्थियों को जल शोधन और सीवेज उपचार प्रक्रिया की दी जानकारी Water Conservation Skills 2026
जल संरक्षण का संदेश देने के लिए जुलाई से अन्य स्कूलों में भी होगा विस्तार Water Conservation Skills 2026
नई दिल्ली: Water Conservation Skills 2026 कार्यक्रम को अधिक संवादात्मक और रोचक बनाने के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किए गए तथा विद्यार्थियों को अध्ययन किट भी वितरित की गई। इस अवसर पर समूह छायाचित्र लिए गए और विद्यार्थियों व शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण की आवश्यकता और जल शोधन व्यवस्था के महत्व से जोड़ना है, ताकि वे स्वयं जल बचाने की आदत विकसित करें और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। दिल्ली जल बोर्ड की जल और सीवेज शोधन संयंत्र संचालन टीम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को जुलाई माह से राजधानी के अन्य विद्यालयों तक भी विस्तार देने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया जा सके।
Related Posts
- New Delhi 2026: Work intensifies at Okhla landfill ओखला लैंडफिल में कार्य तेज करने के निर्देश Work intensifies at Okhla landfill
- Qutub Minar Puja Demand Rises: कुतुब मीनार परिसर में पूजा की मांग तेज, भोजशाला फैसले के बाद हिंदू संगठनों की बढ़ी उम्मीद
- New Delhi : NDMC Chairman reached office by metro मेट्रो से दफ्तर पहुंचे एनडीएमसी अध्यक्ष, हरित परिवहन अपनाने का दिया संदेश 2026
also reads: New Delhi: For Bar Council Election Disputes 2026 बार काउंसिल चुनाव विवादों के लिए दो ट्रिब्यूनल गठित हों
follow as:http://digitalsamaj. com
follow as: http://facebook. com
follow as: http://youtube.com
Related Posts
- New Delhi 2026: Work intensifies at Okhla landfill ओखला लैंडफिल में कार्य तेज करने के निर्देश Work intensifies at Okhla landfill
- Qutub Minar Puja Demand Rises: कुतुब मीनार परिसर में पूजा की मांग तेज, भोजशाला फैसले के बाद हिंदू संगठनों की बढ़ी उम्मीद
- New Delhi : NDMC Chairman reached office by metro मेट्रो से दफ्तर पहुंचे एनडीएमसी अध्यक्ष, हरित परिवहन अपनाने का दिया संदेश 2026

