पानीपत। Panipat Gang Rape News शहर के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कक्षा 10 वीं की 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप मॉडल टाउन क्षेत्र के ही ईदगाह कॉलोनी निवासी एक युवक और उसके बदमाश साथियों पर लगा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी नितिन सहित अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशे की हालत में मिली छात्रा, मुख्य आरोपी नितिन पर पॉक्सो एक्ट, पूरे इलाके में भारी तनाव Panipat Gang Rape News
जानकारी मुताबिक़ पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 14 साल की बेटी मॉडल टाउन के एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। ईदगाह कॉलोनी का रहने वाला नितिन नाम का युवक आवारा किस्म का है, जो काफी समय से उनकी बेटी का स्कूल आते-जाते समय पीछा करता था और परेशान करता था। परिजनों ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि बीती 20 मई की रात को आरोपी नितिन नाबालिग छात्रा को उसके घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
Panipat Gang Rape News रास्ते में उसने छात्रा को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरन रेप किया। मॉडल टाउन थाना पुलिस को पीड़ित छात्रा अगली सुबह करीब 4 बजे रामलाल चौक पर बदहवास हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। पिता का आरोप है कि आरोपी नितिन ने उनकी बेटी को इस कदर डरा-धमका रखा है कि वह सहमी हुई है। आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी हुई है। इसके अलावा, आरोपी नितिन के साथ जुड़े कुछ अन्य बदमाश लड़के भी पीड़ित परिवार को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

