चंडीगढ़। flood due to heavy rain हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ रूपी समस्या से मिलकर निपटना होगा। इसके लिए हरियाणा, पंजाब के साथ है। पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

flood due to heavy rain नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बारिश के बाद बनी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों के हित को लेकर गंभीर है, पहले भी सरकार की तरफ से किसानों को मुआवजा दिया गया था। इस बार भी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
flood due to heavy rain उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों के साथ है। प्रभावित किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। पोर्टल के जरिये प्रदेश के 2897 गांवों के 1,69,738 किसानों ने 9 लाख 96 हजार एकड़ से ज्यादा के लिए पंजीकरण करवाया है, वेरिफिकेशन के बाद इसके संबंध में अगली कार्रवाई होगी।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
कांग्रेस जमीन तलाशने की कोशिश में flood due to heavy rain

flood due to heavy rain मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक रूप से कांग्रेस के पाँव के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। इसलिए पहले ईवीएम पर सवाल उठाये, फिर संविधान और लोकतंत्र खतरे में है की बाते की गई और अब वोट चोरी के बयान दे रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में खाली जेब दिखाते हुए वोट चोरी की बात करते है, लेकिन सच यह है कि जेब तो कांग्रेस की इनके खुद के कारनामों से खाली हुई है। जनता इनकी हकीकत जान चुकी है, आज कांग्रेस साफ और मुद्दा विहिन हो चुकी हैं, जो अब अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने जितने भी जनहितैषी फैंसले लिए है उनमें से एक की भी कांग्रेस या इंडी गठबंधन ने तारीफ नहीं की है। इससे इनकी सोच का पता चलता है।
12 लाख तक का रिबेट और अब जीएसटी में बदलाव जनहितैषी flood due to heavy rain

flood due to heavy rain मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब हितैषी कई फैसले लिए गए है। केंद्रीय बजट में 12 लाख तक की इनकम स्लैब पर टैक्स में रिबेट दी गई है, और अब जीएसटी की स्लैब में बदलाव करते हुए आमजन को बड़ी राहत दी गई है। गरीब और आमजन को राहत देने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार काम कर रही है। नये जीएसटी स्लैब से हर वर्ग को राहत मिली है।flood due to heavy rain
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय प्रताप सिंह, सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय उपस्थित रहे।
Also Read:Warm Wishes for Onam: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया
Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

