मुंबई: Param Sundari सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘परम सुंदरी’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार काफी धीमी है। फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो चुके हैं, लेकिन कुछ खास कलेक्शन नहीं हो पाया है।
2.50 करोड़ रुपए की कमाई की Param Sundari
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
View this post on Instagram
Param Sundari बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘Param Sundari’ ने दूसरे रविवार को यानी रिलीज के 10वें दिन 2.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 46 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। फिल्म ने कामकाजी दिनों में कुछ खास कमाई नहीं की, लेकिन वीकेंड पर दर्शकों की मौजूदगी ने इसकी रफ्तार थोड़ी तेज की। दूसरी ओर, विदेशों में भी फिल्म को कुछ हद तक सराहा गया है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर यह अब तक 70 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है।
पहले दिन 7.25 करोड़ रुपए की शुरुआत Param Sundari
‘Param Sundari’ ने रिलीज के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपए की शुरुआत के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री ली थी। इसके बाद दूसरे दिन इसमें उछाल देखने को मिला और इसने 9.25 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 10.25 करोड़ रुपए की कमाई की। हालांकि, चौथे दिन सोमवार को कामकाजी दिन की वजह से कलेक्शन में गिरावट आई और यह घटकर 3.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। पांचवें दिन थोड़ी सी रिकवरी हुई और फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपए कमाए।
छठे दिन कमाई घटकर 2.85 करोड़ रुपए रह गई Param Sundari
छठे दिन इसकी कमाई घटकर 2.85 करोड़ रुपए रह गई और सातवें दिन गिरावट के साथ 2.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। इस तरह पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 39.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते की शुरुआत धीमी रही, जहां आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। नौवें दिन, हल्की बढ़त देखने को मिली और फिल्म ने 2 करोड़ रुपए कमाए। अब दसवें दिन 2.50 करोड़ रुपए की कमाई की।
जान्हवी कपूर केरल की एक कलाकार का किरदार निभा रही Param Sundari
‘Param Sundari’ का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के एक अमीर बिजनेसमैन की भूमिका में हैं, जबकि जान्हवी कपूर केरल की एक कलाकार का किरदार निभा रही हैं। दो अलग-अलग दुनिया से आए ये किरदार कैसे एक-दूसरे के करीब आते हैं और उनके बीच की खट्टी-मीठी केमिस्ट्री कैसे एक प्यारी सी प्रेम कहानी बनती है, इसी पर फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म में संजय कपूर, मनजोत सिंह और इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी अहम किरदार में हैं।
Also Read: राजकुमारी से कम नहीं लग रहा Genelia Dsouza का लुक
Also Read: Rakul Preet Singh ने मनाया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह, शेयर की अपनी हेल्दी डाइट
Also Read: Actress Mouni Roy ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन, काठमांडू की फोटो कीं शेयर
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

