Devastation in Hong Kong-China: एशिया में बीते कई वर्षों में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक सुपर टाइफून रागासा के प्रभाव से बुधवार को हांगकांग के सैरगाहों पर लैंपपोस्ट से भी ऊंची लहरें उठीं। ताइवान और फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद रागासा ने दक्षिणी चीनी तट पर समुद्र को अशांत कर दिया। ताइवान में 17 और उत्तरी फिलीपींस में 10 लोगों की मौत की सूचना है।
लोगों को स्थानांतरित किया गया Devastation in Hong Kong-China
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और चाइना डेली अखबार के अनुसार, दक्षिणी चीन के आर्थिक केंद्र ग्वांगडोंग प्रांत में 20 लाख से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया। चुआनदाओ शहर के एक मौसम केंद्र ने दोपहर में 241 किलोमीटर प्रति घंटे (लगभग 150 मील प्रति घंटे) की अधिकतम गति से हवा के झोंके दर्ज किए। जियांगमेन शहर में तेज हवाएं चलीं। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि तूफान ने यांगजियांग शहर के हेलिंग द्वीप के तट पर शाम लगभग पांच बजे दस्तक दी। तेज हवाओं ने पेड़ों और इमारतों को तहस-नहस कर दिया। मूसलाधार बारिश से दृश्यता कम हो गई।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
रेल सेवाओं को स्थगित करना पड़ा Devastation in Hong Kong-China
तूफान के पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना से गुरुवार को गुनाग्शी क्षेत्र में कुछ रेल सेवाओं को स्थगित करना पड़ा। लगभग एक दर्जन शहरों में स्कूल, कारखाने और परिवहन सेवाएं स्थगित कर दी गईं। रागासा की तेज हवाओं ने हांगकांग के निवासियों को तड़के ही जगा दिया। तेज़ हवाओं ने एक पैदल यात्री पुल की छत के कुछ हिस्से उड़ा दिए।सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। एक जहाज तट से टकरा गया। 90 घायल लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया।
हांगकांग और मकाओ में स्कूल बंद Devastation in Hong Kong-China
हांगकांग और मकाओ में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। लोगों ने अस्थायी केंद्रों में शरण ली। हांगकांग की वेधशाला ने कहा कि कुछ समय तक तो 185 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक तेज गति की हवा चली। हवा की यह गति 1950 के बाद पहली बार देखी गई। यह दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में दूसरा सबसे शक्तिशाली चक्रवात है।
सड़कें उफनती नदियों में बदल गईं Devastation in Hong Kong-China
ताइवान में भारी बारिश के कारण मंगलवार को गुआंगफू कस्बे की सड़कें उफनती नदियों में बदल गईं। हुआलिएन काउंटी में एक झील के उफान पर आने से 17 लोगों की मौत हो गई। गुआंगफू में लगभग 8,450 लोग रहते हैं। उत्तरी फ़िलीपींस में कम से कम 10 लोगों की मौत की सूचना है, जिनमें सात मछुआरे भी शामिल हैं। ताइवान में लगभग सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। स्टेट काउंसिल के ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता चेन बिन्हुआ ने इसकी पुष्टि की है।
परिचालन पुनः शुरू करेगा Devastation in Hong Kong-China
ग्वांगडोंग मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार, इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होने के साथ, इस तूफान के लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है। हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने घोषणा की है कि वह गुरुवार सुबह से धीरे-धीरे पूरी क्षमता के साथ परिचालन पुनः शुरू करेगा। पूरे दिन में 1,000 से अधिक उड़ानों का संचालन होने की उम्मीद है।
Also Read: चित्त को बंधनमुक्त करें Mind Bondage Free
Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana लाडो लक्ष्मी योजना के लिए दस्तावेज जो आपको चाहिए
Also Read: Kantara Chapter 1 कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आयेंगी रुक्मिणी वसंत
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

