Agencies Prepare for Layoffs: ट्रंप प्रशासन ने एजेंसियों को बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी करने को कहा

Quantum Club semi-finals

Agencies Prepare for Layoffs: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के बजट कार्यालय ने संघीय एजेंसियों को बड़े पैमाने संभावित छंटनी की योजनाएं तैयार करने को कहा है।

शटडाउन प्रबंधन तरीकों से बिल्कुल अलग Agencies Prepare for Layoffs

सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि यह कदम पिछली सरकारों के लागू किए गए शटडाउन प्रबंधन तरीकों से बिल्कुल अलग है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और डेमोक्रेट्स के बीच चल रहे धन आवंटन विवाद के बीच एक बड़ा दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। बजट कार्यालय के मेमो में लिखा गया है, “हम आशा करते हैं कि कांग्रेस के डेमोक्रेट्स शटडाउन को मजबूर नहीं करेंगे और ऊपर बताए गए कदम आवश्यक नहीं होंगे।”

ओबामाकेयर की सब्सिडी को बढ़ाया जाए Agencies Prepare for Layoffs

संसदीय डेमोक्रेट्स सरकारी फंडिंग को नवंबर तक जारी रखने के बदले कई रियायतें चाहते हैं। इनमें सबसे अहम मांग है कि अफोर्डेबल केयर एक्ट (ओबामाकेयर) की सब्सिडी को बढ़ाया जाए, जो इस साल के अंत में खत्म होने वाली है। ट्रम्प प्रशासन और रिपब्लिकन “क्लीन” फंडिंग बिल की मांग पर अड़े हुए हैं। इसे देखते हुए श्री ट्रम्प ने इस हफ्ते डेमोक्रेटिक नेताओं के साथ बैठक रद्द कर दी।

“धमकी की राजनीति” Agencies Prepare for Layoffs

सीनेट डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने इस कदम को “धमकी की राजनीति” बताया। उन्होंने कहा, “US President Donald Trump पहले दिन से संघीय कर्मचारियों को डराने के लिए उन्हें नौकरी से निकाल रहे हैं, न कि शासन करने के लिए। ये छंटनी अदालत में पलट दी जाएगी या प्रशासन को दोबारा कर्मचारियों को नियुक्त करना पड़ेगा।”

ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं में नहीं Agencies Prepare for Layoffs

विशेषज्ञों का मानना है कि यह छंटनी विशेष रूप से उन विभागों को प्रभावित कर सकती है जो ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं में नहीं हैं। इनमें पर्यावरण संरक्षण एजेंसी, शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग पब्लिक हेल्थ रिसर्च और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों, आव्रजन और शरण सेवाएं, राष्ट्रीय उद्यान सेवाएं शामिल हो सकती है।

अभियान का हिस्सा माना जा रहा Agencies Prepare for Layoffs

यह कदम संघीय वर्कफोर्स को कम करने के ट्रंप प्रशासन के बड़े अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। फरवरी में ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें एजेंसियों से कहा गया था कि वे बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की संख्या घटाने की योजना बनाएं। इस बार शटडाउन योजनाएं अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक नहीं की हैं। जबकि शटडाउन में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है।

शटडाउन के दौरान भी आवश्यक सेवाएं Agencies Prepare for Layoffs

पिछले शटडाउन के दौरान भी आवश्यक सेवाएं जैसे – सोशल सिक्योरिटी भुगतान, कानून-व्यवस्था, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और बॉर्डर पेट्रोल चालू रहे थे। लेकिन राष्ट्रीय पार्क और म्यूज़ियम बंद हो गए थे, फूड इंस्पेक्शन रुक गए थे और कई आव्रजन मामले रद्द करने पड़े थे।

Also Read: चित्त को बंधनमुक्त करें Mind Bondage Free

Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana लाडो लक्ष्मी योजना के लिए दस्तावेज जो आपको चाहिए

Also Read: Dadasaheb Phalke Award 2025 मलियाली अभिनेता मोहनलाल को दादा साहब फाल्के सम्मान, शाहरुख, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अदा के लिए सम्मानित

Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana app: 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप का शुभारंभ

Also Read: Kantara Chapter 1 कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आयेंगी रुक्मिणी वसंत

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp