Zelensky Told World Community: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) दुनिया के तमाम देशों से शांति की गुहार लगाते लगाते परेशान हो गए है। एक भी देश या कोई वैश्विक मंच रुस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाने में कामयाब नहीं हो पाया है। ऐसी परिस्थितयों से जूझते हुए Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के मंच से विश्वबिरादरी को जमकर खरी-खरी सुना दी है। Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने गुस्से में यहां तक कह दिया है अब दुनिया में अंतराष्ट्रीय कानूनों की वजाय हथियारों से फैसले होने लगे हैं। क्योंकि बड़े और ताकतवर देश अपने हिसाब से दुनिया को चलाना चाहते हैं।
शांति अंतर्राष्ट्रीय कानून नहीं बल्कि हथियार तय करते हैं
Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने शांति और सुरक्षा की बात करते हुए दावा किया कि शांति अंतर्राष्ट्रीय कानून नहीं बल्कि हथियार तय करते हैं। Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने कहा, आप भी उतनी ही सुरक्षा और शांति चाहते हैं जितनी आज हम (यूक्रेन) चाहते हैं। सुरक्षा की गारंटी हमारे (यूक्रेन) अलावा कोई नहीं दे सकता। केवल मजबूत गठबंधन, केवल मजबूत साझेदार और केवल हमारे अपने हथियार… 21वीं सदी अतीत से बहुत अलग नहीं है।
हथियारों पर काम करना होगा Zelensky Told World Community
अगर कोई राष्ट्र शांति चाहता है तो उसे अभी भी हथियारों पर काम करना होगा। अंतर्राष्ट्रीय कानून नहीं, सहयोग नहीं- बल्कि हथियार तय करते हैं कि कौन बचेगा। Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने आगे कहा, फिलिस्तीन, सोमालिया और सूडान में जो कुछ हुआ उसे रोकने में कोई भी एक अंतरराष्ट्रीय संस्था सामने नहीं आई जिससे किसी भी आक्रमण को वास्तव में रोका जा सके। इसके बाद उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग का जिक्र किया। बोले, मेरे देश के खिलाफ रूस का युद्ध जारी है, हर हफ्ते लोग मर रहे हैं, फिर भी युद्धविराम नहीं हो पा रहा है।
यूक्रेन में संघर्षविराम संभव नहीं Zelensky Told World Community
Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने कहा कि यूक्रेन में संघर्षविराम संभव नहीं है क्योंकि रूस इसके लिए तैयार ही नहीं है। Ukrainian President Volodymyr Zelensky के मुताबिक, मॉस्को न केवल बच्चों का अपहरण कर रहा है बल्कि यूरोप को अस्थिर करने और नागरिक ढांचे को तबाह करने में जुटा है। Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने दुनिया के नेताओं से सवाल किया, ‘हम अपने बच्चों को घर कब ला पाएंगे?’ Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने कहा कि यूक्रेनियन लोग शांति चाहते हैं, लेकिन रूस बार-बार हमले कर रहा है।
रूसी हमले केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं Zelensky Told World Community
Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने चेतावनी दी कि रूसी हमले केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में 19 रूसी ड्रोन पोलैंड की सीमा में घुसे, जिनमें से सिर्फ चार को मार गिराया। इसी तरह एस्टोनिया को भी पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलानी पड़ी। ज़ेलेंस्की ने कहा- नाटो जैसे बड़े सैन्य गठबंधन का हिस्सा होना भी सुरक्षा की गारंटी नहीं है।
परमाणु संयंत्रों के पास भी गोलाबारी की Zelensky Told World Community
Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने खुलासा किया कि रूस ने परमाणु संयंत्रों के पास भी गोलाबारी की, जिससे पूरी दुनिया को खतरा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इतनी कमजोर हैं जिसकी वजह से यह ‘पागलपन’ जारी है।अपने संबोधन में Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने चेतावनी दी कि अगर यूरोप ने ठोस कदम नहीं उठाया तो मोल्दोवा भी रूस के कब्जे में जा सकता है। उन्होंने कहा- हमने जॉर्जिया खो दिया, बेलारूस भी रूस की ओर झुक चुका है। अब यूरोप मोल्दोवा को नहीं गंवा सकता। Ukrainian President Volodymyr Zelensky ने यूरोपीय संघ से अपील की कि मोल्दोवा को ऊर्जा और आर्थिक मदद दी जाए।
Also Read: चित्त को बंधनमुक्त करें Mind Bondage Free
Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana लाडो लक्ष्मी योजना के लिए दस्तावेज जो आपको चाहिए
Also Read: Kantara Chapter 1 कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आयेंगी रुक्मिणी वसंत
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
