मुंबई: YRF Script Sale यश राज फिल्म्स ने वाईआरएफ स्क्रिप्ट सेल लांच किया है जो दुनिया भर के पटकथा लेखकों को अपने विचार साझा करने का अधिकार देगा। यश राज फ़िल्म्स ने अगली पीढ़ी के लेखकों को खोजने और उनके साथ रचनात्मक सहयोग करने के उद्देश्य से वाईआरएफ स्क्रिप्ट सेल लांच किया है। यह मंच दुनिया भर के पटकथा लेखकों को अपने विचार साझा करने का अवसर देता है।
YRF Script Sale यश राज फ़िल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, “ वाईआरएफ ने अपनी विरासत को इस क्षमता पर बनाया है कि वह लगातार बदलते परिवेश में खुद को ढ़ाल सके और प्रासंगिक बना रहे। हम मानते हैं कि आज का समय क्रिएटर्स का है, जहां हर कोई कहानीकार है और कंटेंट ही किंग है। हमें एहसास हुआ है कि विघटनकारी और सचमुच नएपन से भरी पटकथाएँ ही सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति हैं। ज़रूरी है कि हम ऐसे लेखकों को खोजें और आगे बढ़ाएँ जिनके विचार दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर सकें।”
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
YRF Script Sale अक्षय विधानी ने कहा, “वाईआरएफ स्क्रिप्ट सेल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की चाह रखने वाले सभी लेखकों के लिए एक आमंत्रण है। हम अगली पीढ़ी के ऐसे विचारकों को ढूंढना चाहते हैं जो हमें इनोवेटिव और आकर्षक विचार दें, जो सिनेमा के भविष्य को परिभाषित कर सकें। हमारा उद्देश्य उन नए रचनाकारों तक पहुँचना है जिनके पास कहानियाँ हैं लेकिन उन्हें हम तक या हमारे निर्देशकों तक पहुँचने का अवसर नहीं मिला।”
लेखक अपना सिनॉप्सिस एचटीटीपीएस://स्क्रिप्टस.यशराजफिल्मस.कॉम/ पर जमा कर सकते हैं। यदि वाईआरएफ को कोई विचार आगे बढ़ाने योग्य लगेगा तो कंपनी उस लेखक से पटकथा की माँग करेगी। यह वेबसाइट आज से सभी के लिए लाइव है।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

