लाहौल स्पीति, Snowfall in Lahaul-Spiti हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। दूसरे दिन भी जिले में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग इलाकों में छह इंच से लेकर दो फुट तक बर्फ गिर चुकी है। पूरा क्षेत्र बर्फ की चादर में लिपट गया है। विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, कोकसर, सिस्सू और दारचा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। प्रशासन के अनुसार, बर्फबारी का दौर फिलहाल जारी है और आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है।
भारी बर्फबारी के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई गांवों का संपर्क कट गया है, जबकि बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय लोगों को जरूरी सुविधाएं और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। घाटी में पहले ही गोभी की फसल को नुकसान पहुंच चुका था, अब आलू और सेब की फसलों पर भी खतरा मंडराने लगा है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
एक स्थानीय किसान ने बताया कि इस साल समय से पहले बारिश ने फसलें चौपट कर दीं। अब बेमौसम बर्फबारी से सेब के पौधे टूट रहे हैं। कुदरत की मार से किसान बहुत परेशान हैं। दूसरे स्थानीय निवासी ने कहा कि 5 अक्टूबर से लगातार बर्फ गिर रही है। पहले गोभी और आलू की फसल खराब हुई, अब सेब की बागवानी पर भी असर पड़ रहा है। बर्फबारी रुकने का नाम नहीं ले रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 8 अक्टूबर तक मौसम खराब रहेगा और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा माइनस 2 से माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।