Road Accident in Jhajjar: झज्जर में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक कार असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार के दो लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें स्थानीय चिकित्सकों ने उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया है। हादसे में एक अमरूद बेचने वाले की एक साल की बच्ची भी घायल हुई है जोकि हादसा स्थल के नजदीक ही खड़ी थी और उसी दौरान कार के पहिए से एक रोड़ी उछलकर इस बच्ची के सिर में जा लगी, जिसकी वजह से वह घायल हो गई। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
हसनपुर व रईया गांव के बीच घटित Road Accident in Jhajjar
हादसा यहां झज्जर-कोसली मार्ग पर स्थित गांव हसनपुर व रईया गांव के बीच घटित हुआ। शनिवार को दिल्ली के उत्त्मनगर का एक परिवार अपने रिश्तेदार के यहां महेन्द्रगढ़ के पास स्थित झगडौली गांव में एक व्यक्ति की मौत पर गाड़ी में सवार होकर शोक जताने के लिए गए थे। शोक जताने के बाद जब यह परिवार लौट रहा था तो उसी दौरान ही गांव हसनपुर के पास इनकी गाड़ी असंतुलित होकर सफेदे के पेड़ से जा टकराई।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उसी समय झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां स्थानीय चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना Road Accident in Jhajjar
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंचे झज्जर सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें मिली थी। जिसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंंची और शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि दो अन्य घायल हुए है। इन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
एक साल की बच्ची को भी चोट आई Road Accident in Jhajjar
उन्होंने बताया कि हादसा स्थल पर ही एक साल की बच्ची को भी चोट आई है। उसे भी घायलावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों में उत्तम नगर दिल्ली निवासी निर्मला देवी पत्नी लाल चंद, छगन पुत्र बनवारी लाल व लाल चंद पुत्र गिरधारी लाल शामिल हैं। हादसे में जिन लोगों को चोट आई उनमें अमर सिंह व अंकित पुत्र अमर सिंह शामिल हैं।
हादसे में अमरूद बेचने वाली जिस बच्ची को चोट लगी है, उसका नाम परी पुत्री धर्मपाल बताया गया है। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई है। फिलहाल मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल के शवग्रृह में रखवाया गया है और पुलिस द्वारा हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

