Help Desk to Resolve Issues, जींद: अब उचाना नगर पालिका से संबंधित किसी भी तरह की समस्या को लेकर लोगों को बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। नगर पालिका द्वारा हेल्प डेस्क की शुरूआत की गई है। नगर पालिका के मेन गेट पर हेल्प डेस्क बना कर यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नपा द्वारा हेल्प डेस्क के साथ-साथ मोबाइल नंबर 9467237966 सार्वजनिक किया है। इस नंबर पर किसी भी वार्ड व बाजार से व्यक्ति कॉल करके जो भी समस्या है उसको बता सकता है, तो नपा में जाकर रजिस्ट्रर में अपनी समस्या को दर्ज करवा सकता है।
शहर के वार्डों में समस्या Help Desk to Resolve Issues
शहर के वार्डों में स्ट्रीट लाइट व सफाई, पीएमवाई सहित नपा संबंधित जो भी समस्या है वो यहां दर्ज करवाई जा सकती है। दलबीर, राजू, अमन ने कहा कि ये नपा का सराहनीय कदम है। कई बार समस्या को लेकर नगर पालिका में शिकायत देने के बाद समाधान नहीं हो पाता था। अब मोबाइल फोन पर समस्या दर्ज करवाने के साथ रजिस्ट्रर में समस्या लिखाने के बाद वो रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी। सफाईए स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जो भी समस्या होगी अब लोग दर्ज करवा सकेंगे। इस तरह की पहल देर से ही सही नगर पालिका द्वारा की गई, वो सराहनीय है।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
हेल्प डेस्क शुरू की Help Desk to Resolve Issues
शनिवार को नगर पालिका सचिव अशोक डांगी ने कहा कि समस्याओं के बताने के लिए जो हेल्प डेस्क शुरू की है वहां रजिस्ट्रर में दर्ज करवा सकते हैं। यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। मोबाइन नंबर 9467237966 पर कॉल कर भी अपनी समस्या बता सकते हैं। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर निरंतर नपा प्रशासन प्रयासरत रहता है। जो रजिस्ट्रर है उसको वो निरंतर चेक भी करेंगे ताकि दर्ज हुई समस्याओं के बारे में पता चल सके।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

