नई दिल्ली: Sisganj Sahib, Delhi अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत ने हिंद-की-चादर गुरु तेग बहादुर की 350वीं बलिदान जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। अभाविप दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गुरु साहिब के बलिदान स्थल चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से संग्रहीत पवित्र जल को विशेष सम्मान-यात्रा के माध्यम से अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल देहरादून पहुंचाया।
यह पवित्र जल दिल्ली से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड होते हुए देहरादून पहुंचा। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और अभाविप कार्यकर्ताओं ने पूर्ण भक्ति, श्रद्धा और विनम्रता के साथ इसका पूजन, स्वागत और सत्कार किया। इसके उपरांत यह जल-कलश परेड ग्राउंड में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा नगर के जनरल विपिन रावत मुख्य सभागार में विधिवत प्रतिष्ठित किया गया। इस पावन जल का आगमन श्री गुरु तेग बहादुर के अविनाशी बलिदान की स्मृति को और दिव्यता एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म, सत्य, मानवीय अधिकारों और सनातन आत्मा की रक्षा हेतु अपने जीवन का सर्वोच्च त्याग किया। उनका बलिदान सम्पूर्ण मानवता के लिए साहस, कर्तव्य और न्याय का शाश्वत संदेश है।
अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली के गौरव, आस्था और पवित्र धरोहर से निकला यह जल-कलश सभी के लिए अत्यंत सम्मान का विषय है। गुरु तेग बहादुर का बलिदान न केवल दिल्ली की पहचान है, बल्कि पूरे भारत की आध्यात्मिक शक्ति और त्याग की परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अभाविप दिल्ली को गर्व है कि इस पवित्र जल को पूरे देश के युवाओं तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाई। यह जल हमें यह स्मरण कराता है कि अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होने की शिक्षाएं भारत की धरती ने सदैव दी हैं।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

