Hong Kong Fire: हांगकांग में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट परिसर में लगी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मी दूसरे दिन भी संघर्ष करते रहे। इस हादसे के बाद मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 94 हो गई। बचावकर्मी टॉर्च लेकर जले हुए टॉवरों के पास एक अपार्टमेंट से दूसरे अपार्टमेंट में जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन दल अब भी सात टॉवरों के सभी घरों में हताहतों की तलाश कर रहे हैं।
कुछ खिड़कियों से घना धुआं निकल रहा था Hong Kong Fire
वहीं, वांग फुक कोर्ट परिसर की कुछ खिड़कियों से घना धुआं निकल रहा था। उत्तरी उपनगर ताई पो जिले में स्थित इन इमारतों में हजारों लोग रहते हैं। अग्नि सेवा अभियान के उप निदेशक डेरेक आर्मस्ट्रांग चान ने कहा, ‘हमारा अग्निशमन अभियान लगभग पूरा हो गया है। अगला चरण गहन तलाशी और बचाव अभियान है।’
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
बांस के मचान और निर्माण जाल से शुरू Hong Kong Fire
यह आग बुधवार दोपहर को बांस के मचान और निर्माण जाल से शुरू हुई मानी जा रही है, जो तेजी से सात इमारतों में फैल गई। चान ने बताया कि मचान और मलबा ऊपर की मंजिलों से नीचे गिर रहा था, जिससे आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया था और बचाव कार्यों में भारी कठिनाई आई।
279 लोग लापता हैं Hong Kong Fire
हांगकांग के नेता जॉन ली ने बृहस्पतिवार सुबह जानकारी दी थी कि 279 लोग लापता हैं। संवाददाता सम्मेलन के दौरान अधिकारियों ने लापता लोगों या इमारतों के अंदर फंसे लोगों की संख्या पर कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी। दमकल सेवा विभाग के अनुसार, इस भीषण अग्निकांड में 94 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अग्निशमन कर्मियों सहित 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रात भर में लगभग 900 लोगों को अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

