छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर नगर निगम ने किया समारोह का आयोजन Chhatrapati Shivaji Maharaj’s birth anniversary

Chhatrapati Shivaji Maharaj's birth anniversary

नई दिल्ली:Chhatrapati Shivaji Maharaj’s birth anniversary छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शिवाजी पार्क, जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित प्रतिमा स्थल पर एक समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर सत्या शर्मा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित Chhatrapati Shivaji Maharaj’s birth anniversary

इस अवसर पर सत्या शर्मा ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और सुशासन के आदर्शों को स्मरण किया। स्थायी समिति अध्यक्षा सत्या शर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट प्रशासक और जननायक थे। उन्होंने सुशासन, साहस और राष्ट्रसम्मान की जो मिसाल स्थापित की, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनता की सेवा और पारदर्शी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर निगम के अधिकारी, पार्षद एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Chhatrapati Shivaji Maharaj's birth anniversary
Chhatrapati Shivaji Maharaj’s birth anniversary

ALSO READS:विवाद में पत्नी का गला रेता Wife’s throat slit in a dispute

ALSO READS:मेरठ के मेडिकल छात्र पर मेट्रो स्टेशन से पर्स चोरी का आरोप, 24 घंटे में गिरफ्तारी Meerut medical student at metro station

ALSO READS:Vijendra Gupta देश के युवा प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के शिल्पकार हैं: विजेंद्र गुप्ता

ALSO READS:मृत जानवरों का मीट लेकर जा रहे दो युवक गिरफ्तार meat from dead animals

ALSO READS:बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना Miscreants snatched mobile phone from youth

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp