- मामले को लेकर पंचकूला के साइबर थाने में हुई एफआईआर Badshah controversial song Haryana notice
- रोहतक में खाप पंचायत भी उत्तरी विरोध में, मुख्यमंत्री से गाना बैन करने और गायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की Badshah controversial song Haryana notice
चंडीगढ़: Badshah controversial song Haryana notice बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के नए विवादित गाने को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने कड़ा लेते हुए सिंगर को सम्मन जारी कर आयोग के सामने पेश होने को कहा है। मामले को लेकर पंचकूला के साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 में गाने और उसके वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार रेनू भाटिया अध्यक्षा हरियाणा राज्य महिला अयोग को सविता आर्य, अध्यक्ष नारी तू नारायणी उत्थान समिति, जिला पानीपत व शिव कुमार, हायरेक्टर, शिव आरती इंडिया फाउंडेशन, जिला पानीपत से हरियाणवी कल्चर पर बनाए गए गीत टट्टिरी जिसमें शब्दों की मर्यादा का हनन किया गया है, को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है। इसके मद्देनजर सिंगर को महिला आयोग के सामने 13 मार्च को अनिवार्य रूप से पेश होने को कहा है। जारी नोटिस के अनुसार हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 के अनुच्छेद 10 (3) के तहत उक्त वर्णित मामले में 13 मार्च को सुबह साढ़े 11 बजे शिकायतकर्ता सविता आर्य, शिव आरती और उतरवादी- आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (बादशाह गायक) महिला आयोग की चेयरपर्सन के सम्मुख सुनवाई हेतु उक्त वर्णित सभी की उपस्थिति अति अनिवार्य है।
मामले को लेकर पंचकूला में हुई एफआईआर Badshah controversial song Haryana notice
पंचकूला के साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 में गाने और उसके वीडियो को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहे गाने में आपत्तिजनक शब्दों और अशोभनीय इशारों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अभय चौधरी द्वारा थाना साइबर क्राइम में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 तथा Indecent Representation of Women (Prohibition) Act, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पंचकूला के सब-इंस्पेक्टर देशराज को सौंपी गई है।शिकायत में कहा गया है कि गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ “बादशाह” के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी गाना “टट्टीरी” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस गाने में कुछ ऐसे शब्द और इशारे दिखाए गए हैं जो अत्यंत आपत्तिजनक हैं और समाज के लिए गलत संदेश देते हैं। वीडियो में लड़कियों को स्कूल की यूनिफॉर्म में दिखाया गया है और स्कूल जैसे माहौल को अलग तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसे शिकायतकर्ता ने समाज में अश्लीलता और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की सामग्री बच्चों और युवाओं के मन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है और समाज में गलत सोच को बढ़ावा दे सकती है। इसलिए संबंधित गाने पर रोक लगाने और इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Related Posts
विवादित और आपत्तिजनक गाने को लेकर खाप पंचायत ने भी मोर्चा संभाला Badshah controversial song Haryana notice
बॉलीवुड सिंगर और रैपर के नए विवादित गाने को हरियाणा महिला आयोग के संज्ञान लेने और हस्तक्षेप के बाद खाप पंचायती भी विरोध में उतर गई है। रोहतक में नेहरा खाप के प्रतिनिधियों ने गाने के बोल और स्कूली लड़कियों के डांस को लेकर बेहद आपत्ति और विरोध जताते हुए हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गाने पर तुरंत बैन लगाने की मांग की है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से अपील की गई है कि जिस सरकारी स्कूल की लड़कियों को इस तरह के नृत्य के लिए इस्तेमाल किया गया, उस स्कूल के प्रिंसिपल और अध्यापकों पर कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त किया जाए। इसके अलावा रोहतक जिले के महम में नेहरा खाप के सदस्यों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए रैपर बादशाह और संबंधित स्कूल स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग ये हवाला देते हुए की है कि एक हालिया हरियाणवी गाने में मनोरंजन के नाम पर स्कूल की लड़कियों को बस की छत पर स्कूल ड्रेस में नचाने और आपत्तिजनक बोल का इस्तेमाल उचित नहीं है। नेहरा खाप के नुमाइंदों ने गाने को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि गाने में स्कूल की लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस की छत पर नाचते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि गाने के बोल, जिसमें कलाकार खुद को बादशाह बताकर लड़कियों के लिए गलत और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है, वो अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय हैं। खाप ने बादशाह पर कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की मांग की है। खाप प्रतिनिधियों ने विरोध जताते हुए आगे कहा कि हरियाणा अपनी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और नारी सम्मान की परंपरा के लिए जाना जाता है। इस तरह के गाने न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को गलत संदेश देकर सभ्यता और संस्कारों को भी नष्ट करते हैं जो कि किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा चरखी दादरी में टटिहरी गाने पर सर्व जातीय फोगाट खाप ने भी गायक बादशाह पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल और स्कूली छात्राओं को ड्रेस में दिखाकर गंदे कमेंट करने का आरोप लगाते सिंगर के खिलाफ कानून करवाई और गाने को बैन करने की मांग की है।
Also Read: Naveen Jain शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है : नवीन जैन

