citizens’ problems समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की समस्याएं

citizens' problems

समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की समस्याएं citizens’ problems 

कैथल: citizens’ problems स्थानीय  लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने आमजन की शिकायतों की सुनiवाई की। शिविर के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि बिजली, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

आमजन की समस्याओं का एक ही छत के नीचे समाधान करना citizens’ problems

उन्होंने एक-एक करके सभी परिवादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का एक ही छत के नीचे समाधान करना ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक इन शिविरों का आयोजन किया जाता है। जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp