Hindi Movie Two Way :सामाजिक मुद्दे पर आधारित हिंदी फिल्म टूवे 13 मार्च को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

Hindi Movie Two Way 

कुरूक्षेत्रHindi Movie Two Way सामाजिक मुद्दे पर आधारित हिंदी फिल्म टूवे का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। यशबाबू एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 13 मार्च 2026 को देशभर के 500 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म समाज के एक संवेदनशील और गंभीर विषय को उठाती है और न्याय व सामाजिक सोच पर सवाल खड़े करती है। फिल्म की कहानी उन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने परिवार की दौलत और ताकत के नशे में एक शरीफ युवक के साथ घिनौना अपराध कर बैठती हैं। इसके बाद वे अपने परिवार के प्रभाव का इस्तेमाल कर सच्चाई को दबाने की कोशिश करती हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब इंस्पेक्टर हीरा और हवलदार मोती चाचा पीड़ित युवक को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं।

न्याय और सामाजिक सोच पर सवाल उठाती फिल्म ‘टूवे’ का ट्रेलर जारीHindi Movie Two Way

Hindi Movie Two Way 
Hindi Movie Two Way 

फिल्म यह सवाल भी उठाती है कि क्या दोषियों को सजा मिलेगी और क्या पीड़ित युवक समाज में न्याय पा सकेगा। फिल्म में  Gurleen Chopra, मिलिंद गुणाजी, सुधा चंद्रन, विजय पाटकर, पंकज बेरी, देवयांशी डे, डी. रंधावा, मन्नत सिंह, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जानवी सांगवान, विजय खेपर, राजिन्दर वर्मा, आरव वधवा, जीतराय दत्त और संदीप सिंघल सहित कई अनुभवी कलाकारों ने अभिनय किया है। इंपा थिएटर में आयोजित ट्रेलर लॉन्च समारोह में निमार्ता राजिन्दर कुमार वर्मा, पंकज बेरी, गुरलीन चोपड़ा, डी. रंधावा, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जीतराय दत्त, अंजना नाथन, विजय पाटकर और अन्य कलाकार मौजूद रहे। इस मौके पर संगीतकार विशाल शेलके ने फिल्म का एक रोमांटिक गीत भी प्रस्तुत किया।  निर्माता राजिन्दर कुमार वर्मा ने बताया कि यशबाबू एंटरटेनमेंट की यह सातवीं फिल्म है।

Also Read:MP Naveen Jindal’s 56th birthday सांसद नवीन जिंदल के 56वें जन्मदिन पर ब्रह्म सरोवर तट पर हवन-यज्ञ का हुआ आयोजन

Also Read:Rohtak Car Bike Accident रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक टक्कर में चार युवकों की मौत

Also Read:Panipat : सावधान-दिनदहाड़े 7 महीने के मासूम बच्चे का अपहरण child kidnapping

Also Read:नशीली दवा रखने के जुर्म में कैमिस्ट को दस साल  कैद drug possession offences

 

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp