Sirsa Murder Case :जमीन के लिए पुत्र ने की पिता की हत्या, पहले जीप चढ़ाई फिर 1 तेजधार हथियार सिर पर किया वार

 Sirsa Murder Case

खेत में पानी लगाकर रात को घर लौटा था जसवंत सिंह, बेटे राम सिंह ने घर के पास ही घेर लिया  Sirsa Murder Case

Sirsa Murder Case : गांव अहमदपुर दारेवाला में जमीन के लिए पुत्र ने तेजधार हथियार से पिता की हत्या कर दी। इसके पहले पुत्र ने पिता का जीप से टक्कर मारी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव अहमदपुर दारेवाला निवासी जसवंत सिंह रविवार रात साढ़े 10 बजे खेत में पानी लगाकर घर लौट। तभी बेटे राम सिंह ने घर के पास गली में उसे घेर लिया। इसके राम सिंह जसवंत सिंह से जमीन को लेकर बहस करने लगा। कुछ देर बाद उसने उसके ऊपर जीप चढ़ा दी। जिससे वह घायल हो गया। फिर राम सिंह ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। जिससे जसवंत सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। वह तड़पने लगा,लेकिन किसी ग्रामीण ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

बहन के हिस्से की जमीन भी बेच दी Sirsa Murder Case

Sirsa Murder Case : जसवंत सिंह के रिश्तेदारों का कहना है कि राम सिंह की बहन बयंत कौर की पंजाब के गिद्दड़बाहा में शादी हुई थी। बयंत कौर के पास ससुराल से मिली 12 एकड़ जमीन मंधेर में है। कुछ समय पहले बयंत कौर के पति की हत्या उसी के भतीजे ने कर दी थी, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। राम सिंह अपनी बहन की जमीन-जायदाद की देखरेख कर रहा था। उसने जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया था, लेकिन पूरी रकम बहन को नहीं दी।

पुश्तैनी जमीन हड़पना चाहता था राम सिंह Sirsa Murder Case

Sirsa Murder Case : पिता जसवंत सिंह ने राम सिंह को बेटी सारा पैसा देने की बात कही, लेकिन राम सिंह ने उनकी बात नहीं मानी और झगड़ा करता रहा। इसी वजह से राम सिंह व जसंवत सिंह में विवाद चल रहा था। जसवंत सिंह ने छोटे भाई के नाम पर गांव से बाहर बिज्जुवाली में ढाई एकड़ जमीन ले रखी थी। आरोप है कि राम सिंह ने दो महीने पहले उस जमीन को चुपके से बेच दिया और वह पिता की पुस्तैनी जमीन भी पूरी हड़पना चाहता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी राम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp