मुंबई: Anupam Kher बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जो उनके फैंस और फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट में अनुपम खेर ने इटली के काउंसल जनरल वाल्टर फरारा के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, साथ ही भारत और इटली की सांस्कृतिक खूबसूरती और विविधता पर खुशी जताई। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।
पोस्ट में शामिल तस्वीरों में Anupam Kher काउंसल जनरल वाल्टर फरारा के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं, दोनों ही प्यारी मुस्कान के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अनुपम ने इटली की संस्कृति की तारीफ की और वाल्टर फर्रारा से जल्द ही इटली आने का वादा भी किया। उन्होंने लिखा, ”इटली के काउंसल जनरल वाल्टर फरारा से उनके मुंबई कार्यालय में मिलना वास्तव में एक सुखद अनुभव था। हमने सिनेमा, भोजन और दोनों देशों की खूबसूरत संस्कृति के बारे में बात की। मैंने उन्हें जल्द ही इटली आने का वादा किया। जय हो।”
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
बता दें कि Anupam Kher ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ से की थी, जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग पिता की भूमिका निभाई और इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। तब से लेकर अब तक उन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। Anupam Kher ने ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘दिल’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘कुछ कुछ होता है’, और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने न केवल हिंदी फिल्मों में, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई और ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ और ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पद्म श्री और पद्म भूषण भी शामिल हैं।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

