Commercial LPG Cylinders Expensive: तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार, 01 अक्टूबर से व्यावसायिक उपयोग वाले एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर की कीमतों में 15.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। इस वित्तीय वर्ष में लगातार छह बार की कटौती के बाद यह पहली बार है जब व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं।
विभिन्न शहरों में नई कीमतें Commercial LPG Cylinders Expensive
इस बढ़ोतरी के बाद, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1595.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1580 रुपये थी। यह मूल्य वृद्धि दशहरे से ठीक एक दिन पहले हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
प्रमुख महानगरों में व्यावसायिक सिलेंडर की नई कीमतें इस प्रकार हैं:
- दिल्ली: 1595.50 रुपये
- कोलकाता: 1700.50 रुपये (पहले 1684 रुपये)
- मुंबई: 1547.00 रुपये (पहले 1531.50 रुपये)
- चेन्नई: 1754.50 रुपये (पहले 1738.00 रुपये)
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं Commercial LPG Cylinders Expensive
राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये पर बनी हुई है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में अंतिम बार बदलाव 8 अप्रैल को किया गया था।
महंगाई का असर Commercial LPG Cylinders Expensive
19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटलों और रेस्तरां में होता है, जिसे अक्सर ‘हलवाई सिलेंडर’ भी कहा जाता है। कीमतों में इस वृद्धि से व्यावसायिक रसोई का खर्च बढ़ेगा, जिसके परिणामस्वरूप बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है।
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here