Nisha Rawal, मुंबई: एक्ट्रेस और मॉडल निशा रावल ने नए साल 2026 की शुरुआत पर सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इमोशनल हीलिंग और हिम्मत से भरे साल को याद करते हुए निशा ने अपने बेटे कविश के साथ एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की।
पोस्ट की गई तस्वीर में बेटे का चेहरा छिपाया Nisha Rawal
इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर में उन्होंने बेटे का चेहरा छिपाया हुआ है और सिर्फ मां-बेटे के हाथों का खास पल कैद है। बेटे कविश के नाखूनों पर मल्टी-कलर नेल पॉलिश लगी हुई है, जबकि निशा के नाखूनों पर हल्के रंग का मैनीक्योर दिख रहा है। पोस्ट को एक सिंपल हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन देते हुए निशा ने बेटे के लिए लिखा, “मैं उन चीजों के लिए जिंदगी में जगह बना रही थी जो सच में मायने रखती हैं और मुझे एहसास हुआ कि आप भी मेरे लिए ही जगह बना रहे थे।”
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
प्यार के लिए आभार जताया Nisha Rawal
उन्होंने उस प्यार के लिए आभार जताया, जो सोशल मीडिया से दूर रहते हुए उनके हीलिंग के समय चुपचाप से सपोर्ट कर रहा था। निशा ने आगे लिखा, “इस साल के पहले दिन, मैं उस प्यार के लिए आभारी हूं, जिसने धैर्यपूर्वक मेरा इंतजार किया और जब मैं चुपचाप ठीक हो रही थी तो मेरा साथ दिया।”
साल 2025 काफी मुश्किल भरा साल था Nisha Rawal
उन्होंने बताया कि साल 2025 उनके लिए काफी मुश्किल भरा साल था, लेकिन उन्होंने इसे ग्रेस के साथ पार किया, अपने छोटे बेटे की दुनिया के रंगों और मासूमियत की रक्षा करते हुए और उस पर प्यार लुटाते हुए जिंदगी के पल सजाए। उन्होंने लिखा, “पिछला साल बहुत मुश्किल था, लेकिन मैंने इसे ग्रेस के साथ पार किया, अपने छोटे बच्चे की दुनिया के रंगों और मासूमियत की रक्षा करते हुए।” निशा ने पोस्ट के अंत में फैंस का आभार जताते हुए कहा, “मेरे लिए मौजूद रहने और साथ देने के लिए धन्यवाद।”
निशा रावल ने करियर बनाया Nisha Rawal
निशा रावल ने टेलीविजन, फिल्मों, थिएटर, कमर्शियल्स और रियलिटी शोज में अपना सफल करियर बनाया है। निशा ने साल 2012 में मुंबई में टीवी स्टार करण मेहरा से शादी की थी। साल 2017 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने कविश रखा है। हालांकि, उनकी शादी में मुश्किलें आईं और साल 2021 में दोनों अलग हो गए।
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी

