Sameer Modi Gets Bail: कथित बलात्कार मामले में गिरफ्तार ललित मोदी (Lalit Modi) के भाई समीर मोदी (Sameer Modi) को साकेत कोर्ट ने गुरुवार को बड़ी राहत दी है। अदालत ने बंद कमरे में हुई सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी।
कोर्ट ने इन कैमरा सुनवाई के बाद फैसला Sameer Modi Gets Bail
Sameer Modi की जमानत याचिका पर साकेत कोर्ट ने इन कैमरा सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट ने इन कैमरा सुनवाई करने का आदेश दिया था। शिकायतकर्ता की ओर से भी यह आग्रह किया गया था कि चूंकि यह मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए इसे बंद कमरे में सुना जाए।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
समीर मोदी की जमानत का कड़ा विरोध Sameer Modi Gets Bail
सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने Sameer Modi की जमानत का कड़ा विरोध किया था। पुलिस ने आशंका जताई थी कि आरोपी को जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने यह भी आशंका जताई कि आरोपी जमानत मिलने पर फरार हो सकता है। पुलिस ने दलील दी कि Sameer Modi पहले भी विदेश जाने का प्रयास कर चुके हैं, इसलिए उन्हें जमानत न दी जाए।
आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य Sameer Modi Gets Bail
जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिसमें व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल प्रूफ शामिल हैं। वहीं, समीर मोदी के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने एलओसी को जल्दबाजी का बताया। उनका कहना है कि एफआईआर के मात्र पांच दिनों में एलओसी जारी करना संदिग्ध है। वकील ने बताया कि आरोप झूठे हैं और यह एक वसूली की साजिश है।
समीर मोदी को किया गिरफ्तार Sameer Modi Gets Bail
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने Sameer Modi को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया था। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने उन्हें उस समय हिरासत में लिया, जब वह विदेश से दिल्ली लौटे और एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। Sameer Modi पर आरोप है कि उन्होंने कई साल पहले एक महिला के साथ बलात्कार किया था। यह मामला काफी पुराना है, लेकिन लंबे समय तक चली जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
Also Read: चित्त को बंधनमुक्त करें Mind Bondage Free
Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana लाडो लक्ष्मी योजना के लिए दस्तावेज जो आपको चाहिए
Also Read: Kantara Chapter 1 कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आयेंगी रुक्मिणी वसंत
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

