Delhi Paperless Registry 2026 राजधानी में जल्द ही संपत्ति का पंजीकरण पूरी तरह पेपरलेस होने जा रहा
नई दिल्ली:delhi paperless registry 2026 राजधानी में जल्द ही संपत्ति का पंजीकरण पूरी तरह पेपरलेस होने जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और रजिस्ट्री सीधे आवेदक के डीजी लॉकर में चली जाएगी। इसके लिए आवेदन करने से लेकर प्रॉपर्टी के मालिकाना हक तक की जांच ऑनलाइन होगी ताकि कोई विवाद न हो। आवेदकों को सब रजिस्ट्रार के पास केवल फोटो खींचवाने एवं बायोमेट्रिक के लिए जाना होगा। रजिस्ट्री होने के बाद सब रजिस्ट्रार भी दस्तावेज नहीं रोक सकेंगे। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगने की संभावना है।
Delhi Paperless Registry 2026 राजधानी में संपत्ति के पंजीकरण में कई बार भ्रष्टाचार की शिकायतें सरकार को मिलती
राजधानी में संपत्ति के पंजीकरण में कई बार भ्रष्टाचार की शिकायतें सरकार को मिलती हैं। बीते दिनों दक्षिण-पश्चिम जिला के एक सब रजिस्ट्रार को शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री द्वारा पद से हटाया भी गया था। सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने संपत्ति पंजीकरण को पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पंजीकरण का समय लेने वाली सरकार की बेवसाइट को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।
Related Posts
- कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की America में हत्या का दावा! Social Media पोस्ट से मचा हड़कंप Bhanu Rana murder claim California
- E-Kharid Portal Haryana ठप! जींद की मंडियों में लगा ट्रैक्टरों का जाम, किसानों को घंटों इंतजार”
- Gas Cylinder Shortage : Police जवानों के सामने खड़ा हुआ खाना बनाने का संकट, बिना Gas Copy के नहीं मिल रहा Gas Cylinder
Delhi Paperless Registry 2026 एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी के समय में किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी के समय में किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए दोनों पार्टी (विक्रेता और खरीदार) आपस में एग्रीमेंट करते हैं। इसके बाद नोटरी से दस्तावेज तैयार करवाए जाते हैं और सब रजिस्ट्रार कार्यालय में समय लिया जाता है। वहां दस्तावेज सब रजिस्ट्रार के समक्ष रखे जाते हैं। वह इन दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद हस्ताक्षर करते हैं। लेकिन कई बार किसी प्रकार की कमी मिलने पर दस्तावेज रोक लिया जाता है और इसे जारी करने के लिए रुपये मांगने की शिकायतें सामने आती हैं। दिल्ली सरकार इस प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ऑनलाइन और पेपरलैस व्यवस्था शुरू करने जा रही है।
Delhi Paperless Registry 2026 नई योजना में ऐसे होगा प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन- दोनों पार्टियों के बीच होने वाले एग्रीमेंट की जानकारी
नई योजना में ऐसे होगा प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन- दोनों पार्टियों के बीच होने वाले एग्रीमेंट की जानकारी वेबसाइट पर ही मौजूद फॉर्म में भरी जाएगी।- इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए समय लिया जाएगा।- वेबसाइट पर दिल्ली में मौजूद विवादित प्रॉपर्टी की सूची रहेगी जो लगातार अपडेट होती रहेगी।- आवेदन मिलने पर उस प्रॉपर्टी का मिलान विवादित प्रॉपर्टी की सूची से किया जाएगा।
Delhi Paperless Registry 2026 विवादित प्रॉपर्टी की सूची में नाम नहीं होने पर सब रजिस्ट्रार के समक्ष दोनों पार्टी जाएंगी
विवादित प्रॉपर्टी की सूची में नाम नहीं होने पर सब रजिस्ट्रार के समक्ष दोनों पार्टी जाएंगी।- वहां उनकी फोटो खींची जाएगी और बायोमेट्रिक निशान लिए जाएंगे।- सब रजिस्ट्रार को लगभग पांच मिनट के भीतर इस रजिस्ट्री पर डिजिटल हस्ताक्षर करने होंग।- सब रजिस्ट्रार अगर पांच मिनट में दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करते तो अपने आप ही रजिस्ट्री हो जाएगी।- प्रॉपर्टी का सत्यापन पहले ही होने के चलते यह कुछ ही देर में आवेदक के डीजी लॉकर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चली जाएगी।
Delhi Paperless Registry 2026 विवादित प्रॉपर्टी बिकने से बचेगी

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में कई बार विवादित प्रॉपर्टी बेचने के मामले सामने आते हैं। इस प्रक्रिया में विवादित प्रॉपर्टी की सूची ऑनलाइन रहेगी और सॉफ्टवेयर आवेदन आते ही सत्यापन करेगा कि संपत्ति विवादित है या नहीं। अगर संपत्ति विवादित होगी तो वह खरीदार को इसकी सूचना देगा ताकि उसके साथ ठगी न हो सके। सरकार द्वारा विवादित संपत्तियों की जानकारी लगातार वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी ताकि कोई भी ऐसी संपत्ति का पंजीकरण न हो।
also reads:E-Kharid Portal Haryana ठप! जींद की मंडियों में लगा ट्रैक्टरों का जाम, किसानों को घंटों इंतजार”
also reads:Asha Workers Powerful Protest 2026 : मांगे पूरी नहीं हुई तो 15 दिन बाद Big Movement की Warning”
Follow Us: http://facebook.com
Follow Us: http://digitalsamaj.com
Related Posts
- कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की America में हत्या का दावा! Social Media पोस्ट से मचा हड़कंप Bhanu Rana murder claim California
- E-Kharid Portal Haryana ठप! जींद की मंडियों में लगा ट्रैक्टरों का जाम, किसानों को घंटों इंतजार”
- Gas Cylinder Shortage : Police जवानों के सामने खड़ा हुआ खाना बनाने का संकट, बिना Gas Copy के नहीं मिल रहा Gas Cylinder

