Accused Of Poisoning जहर से महिला बेसुध, पति समेत तीन पर मामला दर्ज

Fake Foreign Friend Dupes Salon Owner of 2 Lakh

जबरन जहर देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच मे जुटी Accused Of Poisoning

Accused Of Poisoning Jind :  संदिग्ध हालात में जहर से महिला के बेसुध होने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सफीदों निवासी कंवलजीत की पत्नी दिवेंद्र कौर को संदिग्ध हालात में जहर के प्रभाव में सफीदों के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे पानीपत के निजी अस्पताल ले गए। महिला के हालात सुधरने पर उसने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल जन अक्सर उसके साथ झगड़ा करते हैं। गत दिवस शाम को उसके पति कंवलजीत ससुर अंग्रेज, सास जोगेंद्र कौर ने उसे दबोच लिया और जहरीला पदार्थ उसके मुंह में डाल दिया। जिसके बाद उसके हालात खराब हो गए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read :Gaziabad पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार Murder of young man

Also Read :Individual’s Body Recovered : झाडिय़ों से व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद

Also Read : Movement warning 2026 बेअदबी कानून पर दिल्ली के सिखों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

 

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp