लाडवा: maharishi kashyap chowk inauguration ladwa इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विकास कार्यों को करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। प्रदेश के किसी भी कार्य को जब मुख्यमंत्री को कहा जाता है तो मुख्यमंत्री उन्हें तुरंत मंजूरी देते हैं। लाडवा के विकास में प्रदेश सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। शहर में तीन गुणा गति के साथ विकास कार्य करवाएं जा रही है।
राम कुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का किया शुक्रिया maharishi kashyap chowk inauguration ladwa
आज महर्षि कश्यप चौंक के सौंदर्यीकरण एवं महर्षि कश्यप जी महाराज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप पहुंचे इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप। राम कुमार कश्यप ने समस्त समाज की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया, साथ ही बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी जी का भी धन्यवाद किया जिन्होंने कुछ दिन पहले महर्षि कश्यप चौंक का शिलान्यास किया था। जिसे आज शहरवासियों को समर्पित कर दिया गया। मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेशानुसार महर्षि कश्यप जयंती से पहले महर्षि कश्यप चौंक का रात दिन काम करा समाज को दिलाने का काम किया कश्यप समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा। कश्यप समाज के लोगों ने लाडवा मण्डल अध्यक्ष शिव गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष साक्षी खुराना का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस चौक में तेजी से कार्य कराने में इनका योगदान भी अहम रहा। रामकुमार कश्यप ने सभी समाज के लोगों को बधाई दी व कहा कि हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारा विधायक ही हमारा मुख्यमंत्री है।हमारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक सरल स्वभाव व जुबान का धनी व्यक्ति है हमारे एक कहे पर उन्होंने हमारी सभी मांगे मान ली। उन्होंने कहा कि हमारा समाज भी हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।
Related Posts
नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने पुष्प कुछ देकर किया स्वागत maharishi kashyap chowk inauguration ladwa
विधायक रामकुमार कश्यप शनिवार देर सायं लाडवा के महर्षि कश्यप चौक पर बोल रहे थे। लाडवा पहुंचने पर इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप का नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने पुष्प कुछ देकर स्वागत किया। विधायक रामकुमार कश्यप ने महर्षि कश्यप चौक के सौंदर्यकरण का लोकार्पण किया। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रदेश का हर वर्ग खुश है। मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के लोगों के लिए नीतियों बनाकर उन्हें सौगातें दी है। इसके परिणाम स्वरूप हर वर्ग आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 23 मई 2025 को लाडवा में महर्षि कश्यप की जयंती पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कश्यप समाज के लोगों ने लाडवा शहर में महर्षि कश्यप के नाम से चौक निर्माण करने की मांग को रखा था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तब महर्षि कश्यप चौक बनाने की घोषणा की थी, जिसको पूरा करते हुए इंद्री रोड पर महर्षि कश्यप चौक बनाया गया है और आज महर्षि कश्यप चौक के सौंदर्यकरण का लोकार्पण कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में समाज के लोगों को कई बड़ी सौगात मिलने जा रही maharishi kashyap chowk inauguration ladwa
चीफ व्हिप एवं इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल बचाओ आह्वान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस वर्ष महर्षि कश्यप जयंती का कार्यक्रम छोटे स्तर पर किए जाने का फैसला लिया है। इस बार समाज के गणमान्य लोगों को चंडीगढ़ में बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों को कई बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन साक्षी खुराना,पार्षद अमित खुराना, पार्षद हन्नी शर्मा, हरियाणा हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के प्रधान राजवीर कश्यप, पूर्व जिला परिषद की वाइस चेयरमैन परमजीत कौर कश्यप, पूर्व जिला परिषद मेंबर सुरेंद्र माजरी,संस्थापक सदस्य नरेंद्र कश्यप ,मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, वेद प्रकाश कश्यप, गरजा राम कश्यप, प्रदीप सहगल, शत प्रकाश शर्मा, संजीव कश्यप बड़ाचपुर, त्रिलोक चन्द कश्यप शहरी प्रधान लाडवा, संजीव कश्यप छलोंदी,रिंकू कश्यप बाबैन, धर्मी कड़ामी, पूनम सैनी,रेखा कश्यप बकाली, कर्मबीर बन, मुनीष कश्यप बन, हुक्म चन्द कश्यप, पूर्व पार्षद सुनील, गुरचरण कश्यप, मुनीश कश्यप, सुभाष कश्यप, कृष्ण बन, विनोद कश्यप, सुरेश कश्यप, देवराज राजू सहित भारी संख्या में कश्यप समाज के लोग उपस्थित रहे।

