मुंबई: drilling firm dharmendra part time job बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र अपने करियर के शुरूआती दौरान में ड्रिलिंग फर्म में पार्ट-टाइम नौकरी करते थे, जहां उन्हें 200 रुपये मिलते थे। धर्मेंद्र ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छह दशक तक राज किया। धर्मेन्द्र ने वर्ष 1960 में प्रदर्शित फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे लोगों के दिलों में छा गए. लेकिन उनका यहां तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था। धर्मेन्द्र ने एक बार ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया था कि मुंबई में शुरुआती समय में उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। मजबूरी में वह एक गैराज में सोते थे। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ड्रिलिंग फर्म में पार्ट-टाइम काम करते थे, जहां उन्हें महज 200 रुपये मिलते थे। यही पैसे उनके खाने और यात्रा का सहारा थे। उनकी आंखों में बस एक ही सपना था, फिल्मों में अपनी जगह बनाना। यही जुनून उन्हें हर मुश्किल के बीच आगे बढ़ाता रहा। इसके बाद धर्मेन्द्र ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों पर राज किया।
Also Read: लखनऊ की महिला ने अपने मासूम बच्चे के इलाज की गुहार लगाई, मुख्यमंत्री ने तत्काल करवाई व्यवस्था
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच