नई दिल्ली।(CM Yogi angry on Mahua Moitra statement) तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करके नया विवाद खड़ा कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महुआ मोइत्रा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस को इस अभद्र टिप्पणी के लिए अविलंब समूचे देश से माफी मांगनी चाहिए।
अमित शाह के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया CM Yogi angry on Mahua Moitra statement
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा मीडिया से बातचीत करते हुए सीमापार से घुसपैठ के मुद्दे पर सरकार को घेर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अमित शाह के लिए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर प्रतिक्रिया के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह पर तृणमूल कांग्रेस सांसद की तरफ से की गई असंसदीय और आपत्तिजनक टिप्पणी अक्षम्य और घोर निंदनीय है।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा, “तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती यह टिप्पणी भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास करने वाले प्रत्येक भारतीय का अपमान है। तृणमूल कांग्रेस को इस अभद्र टिप्पणी के लिए अविलंब समूचे देश से माफी मांगनी चाहिए।”
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी टीएमसी सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं समझता हूं कि एक मुख्यमंत्री के रूप में मुझे सभी बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए, विशेषकर कुछ लोगों के बयानों पर, क्योंकि इससे देश का फायदा नहीं होता है। मैंने भी वीडियो देखा है। वह वीडियो ही उनकी (महुआ मोइत्रा) मानसिकता का उत्तर है। इस पर और कुछ भी बोलने का कोई फायदा नहीं है।”
बता दें कि अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। दिल्ली में भाजपा विधायक रविंद्र नेगी और पश्चिम बंगाल के नादिया में एक पार्टी कार्यकर्ता ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दी है।
Also Read: Chhattisgarh News: एनआईए ने जवान की हत्या के लिए पांच माओवादियों के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र
Also Read: Youth Murdered in Karnal करनाल सौंकड़ा में बदमाशों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

