शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का लिय सख्त एक्शन, अवैध चबूतरे पर दो दिन में कार्रवाई के आदेश Mahipal Dhanda
मकान हटाने का नोटिस जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट करने के आदेश Mahipal Dhanda
जिला परिवेदना कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में 15 शिकायतें में 10 शिकायतों का हुआ मौके पर समाधान Mahipal Dhanda
जींद(Mahipal Dhanda) जिला परिवेदना समिति की बैठक में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का कड़ा रूख देखने को मिला। बैठक में उचाना कलां के वार्ड आठ में एक अवैध चबूतरे की शिकायत पर नगर पालिका के अधिकारियों ने चबूतरा हटाने के बजाय मकान मालिक को मकान हटाने का नोटिस थमा दिया। बैठक में जब मंत्री ने नगर पालिका के सचिव से इस गलत नोटिस के बारे में जवाब मांगा तो अधिकारी कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। नाराजगी जताते हुए मंत्री ढांडा ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि अगले दो दिनों के भीतर अवैध चबूतरा हटाया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मकान हटाने का नोटिस जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट करने के आदेश भी जारी किए गए। शिक्षा मंत्री कार्रवाई दर्शाती है कि वो जनता की शिकायतों के प्रति गंभीर हैं और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं।
बैठक में रखी 15 शिकायतें, दस का हुआ समाधान Mahipal Dhanda

Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
स्थानीय डीआरडीए परिसर में शुक्रवार को जिला परिवेदना कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने की। एजेंडे में रखी गई विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुना गया। समिति के समक्ष कुल 15 शिकायतें प्रस्तुत की गई। जिनमें से 10 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। समिति की बैठक में जींद के विजय कुमार पुत्र रामकिशन द्वारा रखी गईं शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि मैने श्रम विभाग से लड़की की शादी के लिए कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए समिति अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अतिरिक्त उपायुक्त जींद को जांच करने के लिए कहा। बैठक में मनीषा गांव बलाना की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए समिति अध्यक्ष इस मामले की पुलिस अधीक्षक दोबारा से जांच करने के लिए कहा। कर्ण सिंह द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया कि गांव मनोहरपुर में रजाबाहा के नजदीक करीब 50 वर्षों से आबादी बसी हुई है। जिसमें उनका मकान भी शामिल है अभी तक उसकी रजिस्ट्ररी नहीं हुई है। इस मामले पर शिक्षा मंत्री संज्ञान लेते एडीसी की अध्यक्षता में डीआरओ, डीडीपीओ तथा समिति के चार गैर सरकारी सदस्यों की कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए। कृष्णा कुमार निवासी मुआना कि शिकायत में बताया गया कि उनकी जमीन को पोर्टल पर दूसरे के नाम दर्शाया गया और दूसरे लोगों द्वारा उनको यानि जमीन मालिक को मिलने वाली मुआवजा राशि वसुल कर ली गई। इस पर कैबिनेट मंत्री ने उचित जांच के आदेश दिए और अतिरिक्त उपायुक्त को धोखाधड़ी करने वाले उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में परिवेदना समिति की बैठक में प्राप्त अन्य दस शिकायतों का समाधान कर फाइल किया गया।
कांग्रेसी घुसपैठियों के दम पर सरकार बनाने की मंशा रखने वाले देशद्रोही हैं : शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda

शिक्षा Mahipal Dhanda ने कहा कि कांग्रेसी घुसपैठियों के दम पर सरकार बनाने की मंशा रखने वाले देशद्रोही हैं। घुसपैठिए कल को यहां के युवाओं के रोजगार पर भी डाका डालेंगे। देश की जनता को भी इसमें मुस्तैद होना चाहिए। यह राजनीतिक नही भविष्य का मुद्दा है। आज कांग्रेस वोट चोरी का मामला उठा रही है। जबकि कांग्रेस घुसपैठियों के वोटों से सत्ता में रही। इसलिए कांग्रेस को दर्द हो रहा है। यह देश धर्मशाला नही है, जो भी आएगा रहेगा। देश यहां के लोगों का है। 2004 में आधार कार्ड बनवाने वालों की भी जांच होनी चाहिए। ऐसे तो संसद में भी घुसपैठिए आकर बैठ जाएंगे। कांग्रेसियों ने घुसपैठियों को शह दे दी, अब डर रहे हैं।
सरकारी स्कूलों में बच्चों को दी जा रही गुणवत्तायुक्त शिक्षा : ढांडा Mahipal Dhanda
प्रदेश के शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री Mahipal Dhanda ने कहा है कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। गत वर्षों में सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का उदासहीन नजरिया रहा है। जबकि उनका झुकाव ज्यादातर निजी शिक्षण संस्थानों या स्कूलों के प्रति रहा। लोगों में प्राय: भावना बनी रही कि सरकारी स्कूल की बजाय प्राइवेट स्कूल में अच्छी तालीम मिलती है। वर्तमान सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत इस नजरिये को बदलने की कौशिश की गई है। अब अभिभावकों में सरकारी संस्थाओं के प्रति सकारात्मक भावना पैदा हो रही है। वर्तमान सत्र के दौरान प्रथम चरण में प्रदेश के 1500 ऐसे स्कूल चिह्नित किए गए हैं, जिनके भवन पुराने हैं और जर्जर हालात में है तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव है। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायतों से भी सरकारी स्कूलों के रखरखाव एवं समुचित व्यवस्था दुरूस्त करने में अपना सकारात्मक सहयोग देने के लिए कहा।
यह रहे मौजूद.
इस अवसर पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, एडीसी विवेक आर्य, एएसपी सोनाक्षी सिंह, जींद एसडीएम सत्यवान सिंह मान, उचाना एसडीएम दलजीत सिंह, नरवाना एसडीएम जगदीश चन्द्र, जुलाना एसडीएम होशियार सिंह, डीएमसी सुरेन्द्र दून व नगर परिषद की चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा तायल, डा. राज सैनी सहित जिला परिवेदना समिति के गैरसरकारी सदस्य व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read: Heavy Rain in Delhi NCR: यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा, खेतों और घरों में घुसा पानी
Also Read: Targeted the Visit of Japan-China: प्रधानमंत्री की जापान, चीन की यात्रा पर कांग्रेस ने साधा निशाना
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

