Irfaan Ali sworn in as President of Guyana: गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने पिछले सप्ताह हुए चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद रविवार को दूसरी बार पद की शपथ ली। चुनाव आयोग ने अली की जीत की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘भारी बहुमत’’ से चुनाव जीता है और उनकी ‘पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी’ ने संसद की 65 में से 36 सीट पर जीत हासिल की है।
अप्रत्याशित लाभ कमा रहा Irfaan Ali sworn in as President of Guyana
उनकी यह जीत ऐसे वक्त में हुई है जब यह दक्षिण अमेरिकी देश अपतटीय तेल और गैस उत्पादन से अप्रत्याशित लाभ कमा रहा है। ब्राजील, वेनेजुएला और सूरीनाम के बीच स्थित गुयाना ने एक दशक पहले अपतटीय क्षेत्र में खोजे गए विशाल तेल भंडारों और खनिज संपदा के कारण अधिकाधिक ध्यान आकर्षित किया है। अली को तेल संपदा का कुछ हिस्सा सामाजिक योजनाओं में लगाने के लिए सराहना मिली है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
पांच वर्ष देश के लिए निर्णायक Irfaan Ali sworn in as President of Guyana
शपथ ग्रहण भाषण में 45 वर्षीय अली ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया और कहा कि आने वाले पांच वर्ष देश के लिए निर्णायक होंगे। उन्होंने मुफ्त उच्च शिक्षा, पेंशन दोगुनी कर 500 अमेरिकी डॉलर करने और अगले वर्ष तक बिजली बिल आधा करने का वादा किया। चुनाव में उनका मुकाबला 38 वर्षीय व्यापारी अजरुद्दीन मोहम्मद से था, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप में अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने रविवार को अली को बधाई देते हुए गुयाना की ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन का आश्वासन दिया।
Also Read: Param Sundari दसवें दिन ‘परम सुंदरी’ के कलेक्शन में मामूली उछाल, जानें कितना रहा अब तक का कलेक्शन?
Also Read: Reem Shaikh in a black outfit ‘आज मेरा जन्मदिन है’, ब्लैकआउटफिट में रीम शेख ने शेयर की तस्वीरें
Also Read: बाढ पीडितों की मदद के लिए Randeep Hooda ने बढाया हाथ
Also Read: Actress Mouni Roy ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन, काठमांडू की फोटो कीं शेयर