सीआईए स्टाफ जींद ने 470 अवैध शराब सहित एक आरोपी को काबू किया है Accused Arrested
Accused Arrested Jind : सीआईए स्टाफ जींद के ईचांर्ज निरीक्षक अनुप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही अनुप सिंह के नेतृत्व में पटियाला चौक पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि विश्वकर्मा कालोनी निवासी मुकेश अवैध शराब बेचने का काम करता है। जो ईक्कस वाले ठेके से काफी मात्रा में अवैध शराब लेकर अपनी ई रिक्शा पर बेचने के लिए शहर जींद के लिए निकला है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत गऊशाला के पास मोड पर नाकांबदी शुरु कर दी। कुछ समय बाद एक युवक ई रिक्शा पर आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने तुरंत काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर ई रिक्शा से कुल 470 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपित मुकेश शराब संबधी कोई वैध लाइसेंस पेश नही कर सका। जिस पर बरामद शराब को नियमानुसार सील कर कब्जा में ले लिया गया। पुलिस ने मुकेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
10 लीटर लाहन सहित एक काबू Accused Arrested
Accused Arrested Jind : थाना उचाना के प्रभारी दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम बस अड्डा उचाना कलां पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि उचाना कलां निवासी प्रदीप अपने खेत में अवैध शराब निकालने व बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने
मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस पार्टी को देखकर वहां से भागने लगा। जिसे पीछा कर पुलिसकर्मियों ने काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर मौके पर रखे प्लास्टीक ड्रम व कैनियों में कुल 110 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read : Miscarriage लात मारने से महिला का गिरा गर्भ, पति समेत तीन नामजद
Also Read : Death Of Sheep भेड़ों की मौत से खफा लोगों ने रात को नेशनल हाइवे पर लगाया जाम